हुसैनगंज के बघौनी गांव का रहने वाला विश्वकर्मा बिन हत्याकांड में एक आरोपित गिरफ्तार

  • हत्या बाद लापता हो गया था आरोपित
  • उठ सकता है हत्याकांड के रहस्य से पर्दा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बघौनी गांव में चर्चित विश्वकर्मा बीन हत्याकांड मामले में पुलिस ने हत्या के बाद फरार चल रहे विश्वकर्मा के साथी कमलेश यादव को उसके मामा के यहां से गिरफ्तार किया है। विश्वकर्मा बीन व अमरजीत बीन की हत्या के बाद उनके साथ गए छह साथियों का कुछ पता नहीं चल रहा था। इन छह साथियों में बघौनी निवासी कमलेश यादव भी शामिल था।बताया जाता है कि विश्वकर्मा बीन की हत्या के बाद से हीं कमलेश छुप गया था।जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना पर उसके मामा के घर हसनपुरा थाना क्षेत्र के पुरैना से बरामद किया।कमलेश यादव की बरामदगी के बाद से रहस्यों से पर्दा उठ सकता है।

कमलेश यादव विश्वकर्मा बीन का बेहद करीबी और भरोसेमंद साथी बताया जाता है। कमलेश यादव वारदात की तफसील से जानकारी दे सकता है।साथ हीं हत्यारे के बारे में भी पुलिस को अच्छा खासा बता सकता है।फिलहाल पुलिस कमलेश यादव से पूछताछ कर रही है। बतादें कि 30 मार्च की रात को पुलिस की दबिश से बचकर भाग रहे विश्वकर्मा बीन, अमरजीत बीन,कमलेश यादव व बड़कू मियां समेत आठ लोगों में से दो की हत्या हो गई थी।जिसके बाद से छह लोगों का कुछ आता पता नहीं था।वहीं इस मामले में मृतक विश्वकर्मा बीन के भाई चंद्रमा बीन के फर्दबयान पर 16 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी।फिलहाल कमलेश की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस को दोहरे हत्याकांड को हल करने में आसानी होगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026