परवेज अख्तर/सिवान:- पूर्वोत्तर रेलवे के सिवान गोरखपुर रेल खंड पर सिवान स्टेशन के डेढ़ किलोमीटर दूर पश्चमी छोर पर ट्रेन से कटकर शनिवार की सुबह एक युवक की मौत हो गयी. घटना के संबंध में जीआरपी प्रभारी इमरान आलम ने बताया कि सूचना मिली कि डाउन जनसेवा एक्सप्रेस से एक युवक कट गया है और उसकी मौत हो गयी है.जिसके बाद घटना स्थल पर पहुच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया.बताते चले कि कीड़ी माध्यम से इसकी सूचना परीजनो को दी गयी. सूचना पर पहुँचे पृजनो ने बताया कि युवक 24 दिन पूर्व परिवार के पालन पोषण के लिए रोजगार करबे के लिए बाहर गया था.जाने के तीन दिन बाद से ही उसकी तबियत खराब चल रही थी.जिसके बाद उसे घर बुलाया गया.वह सिवान उतरने वाला ही था कि ट्रैन से गिर कर उसकी मौत हो गयी.वही पोस्टमार्टम कराने आये सिपाही ने बताया कि युवक का बायां पैर कट गई है और जुसजे शरीर पर गिरने से काफी चोट भी लगी है. युवक की पहचान गोपलगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी स्व.परमेश्वर प्रसाद के पुत्र अजित कुमार के रूप में की गयी.पोस्टमार्टम के बाद जीआरपी ने शव को परीजनो को स्फुरद कर दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…