Siwan News

रात्रि में हुई झमाझम बारिश के बाद बढ़ी ठंड

आलू की फसल पर वर्षा का पड़ा बुरा प्रभाव,फसल में लगी पानी हो सकती है नष्ट

खेतो में अधिक नामी होने के कारण रबी फसल बुआई पर लगा विराम

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले में गुरुवार की रात्रि व शुक्रवार को दिनभर रिमझिम रिमझिम वर्षा होती रही.उसके बाद शुक्रवार की रात्रि आसमान में घने बादल के साथ हुई झमाझम बारिश से मौसम में आये बदलाव की वजह से ठंड में भी इजाफा हुआ.शनिवार की सुबह बादलों का कब्जा रहा . दोपहर में आसमान पर बादलों और सूर्य के बीच लुका – छिपी का खेल चलता रहा . सूरज की रोशनी पूरे दिन लुका छिपी का खेल खेलती नजर आयी. लिहाजा , कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया। आम जन जीवन को मौसम ने पूरी तरह प्रभावित कर दिया है.वही सुबह से चल रही पूर्वा हवा ने तो बच्चो व मरीजो को झकझोर कर रख दिया है.शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 22° व न्यूनतम तापमान 13°दर्ज की गयी.

आलू की फसल में लगी पानी हो सकती है नष्ट

गुरुवार की रात्रि व शुक्रवार को दिन में हुई रिमझिम वर्षासे तो किसानों में खुशी दिखी लेकिन शुक्रवार की रात्रि में हुई झमाझम वर्षा से किसानों की आलू की फसल को पानी लग जाने के कारण शनिवार को किसान मायूस दिखे.सुबह होते ही किसान अपने अपने खेतो के चक्र लगाने लगे.आलू की फसल में पानी देख किसान चिंतित रह गये.कुछ किसान अपने खेतों से पानी निकालने लगे.वही किसान ओसिहर तुरहा, जयनाथ पंडित ने कहा कि आलू के फसल में पानी लग जाने के कारण आलू का साइज छोटा छोटा होगा व आलू की पैदावार अच्छी नही होगी साथ ही आलू की फसल जल्द ही सूखने की संभावना बनी रहती है.

रबी फसल बुआई पर लगा विराम

झमाझम बारिश के बाद जो गेंहू की फसल की बुवाई नही हुई है.उस तरह के खेतों में कुछ दिनों तक विराम लग गया .क्योंकि खेत मे पानी भी लग गयी है.जिससे जबतक मिट्टी सुख नही जाता तबतक फसल की बुवाई नही होगी.अधिक नमी में बीज सड़ने की संभावना बनी रहती है.वही जिन खेत मे बुधवार व गुरुवार को गेहूं की बुवाई हुई है उन खेतो मे बिज का अकुरन विलम्ब से होगी.

पोल गिरने से बिजलीं बाधित

झमाझम वर्ष मे शहरी व देहाती क्षेत्रो में कई घण्टो बिजलीं बाधित रही.बताते चले कि शहरी क्षेत्रों में तो कम लेकिन देहाती क्षेत्रो में यदि पानी रिमझिम हो या झमाझम बिजलीं बाधित हो जाती है.गांवही क्षेत्रो के लोगो का कहना है कि जब जब पानी होती है तो बिजलीं आने की संभावना नही रहती है.सदर प्रखंड व पचरुखी प्रखंड के झुनापुर, बिंदुसार, आकोपुर, रसूलपुर, बरहनी, बरहन,रामपुर मर्दापुर, गोपालपुर,बिशुनपुर,बलचंदहाता,कुर्मिहाता आदि गांव में गुरुवार की रात्रि से ही बिजलीं बाधित रही.शुक्रवार को दो घण्टे के लिए बिजलीं आई फिर अपनी घर लौट गयी. वही शहरी क्षेत्र के मखदूम सराय मोड पर वर्षा में बिजलीं के पोल गिरने से और डीएवी कॉलेजनके समीप बिजलीं के तार पर पेड़ के तंगुनी गिरने से बिजलीं पूरे दिन बाधित रही.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026