परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सादिकपुर चिमनी स्थित के पास सीएसपी संचालक के भाई मंतोष सिंह से 4.60 लाख रुपये लूट मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित जामो थाना क्षेत्र केचिठही निवासी दिलीप प्रसाद बताया जाता है। ज्ञात हो कि लधी सीएसपी संचालक के भाई मंतोष सिंह से गोरेयाकोठी से लधी आने के दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेकर सादिकपुर चिमनी के पास 4.60 लाख रुपये लूट ली थी। इस मामले में मंतोष सिंह के बयान पर गोरेयाकोठी थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। थी। गुरुवार की रात गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष रविकांत दुबे ने जामो थाना क्षेत्र के चिठही गांव में छापेमारी कर आरोपित दिलीप प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…