Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

देशरत्न राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर कन्हैया ने किया माल्यार्पण, जेपी सेनानी की प्रतिमा का किया अनावरण

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने आज छपरा जाने से पूर्व गोपालगंज मोड़ स्थित देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के बाद वे वहीं एनपीआर-एनआरसी-सीएए के खिलाफ धरना पर बैठे लोगों से मुलाकात किया। इस दौरान उनके साथ विधायक शकील अहमद खान एवं AISF के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार मौजूद थे। वहीं अस्पताल रोड स्थित फतेहपुर बाईपास चौक पर जेपी सेनानी राजेन्द्र प्रसाद यादव की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने इस मौके पर कहा कि जेपी सेनानी राजेन्द्र प्रसाद यादव का जीवन संघर्षों से भरा हुआ है। उन्होंने दबे कुचले लोगों एवं शोषित-वंचित आवाम के लिए सम्पूर्ण जीवन संघर्ष किया है। जेपी आंदोलन के दौरान उन्होंने सिवान और भागलपुर जेल यातना भी झेला है। आज नागरिकता बचाने के लिए पुनः जेपी आंदोलन की तर्ज पर बिहार से हीं इस तानाशाही केन्द्र सरकार के खिलाफ चुनौती मिलेगी। कन्हैया एनपीआर-एनआरसी-सीएए विरोधी राज्यव्यापी यात्रा के क्रम में सिवान से छपरा जाने के दौरान प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर विधायक शकील अहमद खान,एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार, कांग्रेस नेता शिवधारी दुबे,सीपीआई के जिला सचिव तारकेश्वर यादव, सिफ़्तुल्लाह,हब्बीबुलाह मुखिया, राजद नेता रंजीत यादव,प्रमोद यादव, मनोज यादव,प्रदीप यादव,डॉ. एहतेशाम अहमद,शिक्षक नेता राकेश सिंह,अशोक कुमार प्रसाद,ओमप्रकाश, उपेन्द्र,अनिल यादव,पवन,विशाल, विकास सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026