Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

​चंदा वसूली में एक गिरफ्तार, विरोध में सड़क जाम​

परवेज अख्तर/बसंतपुर (सिवान) :- जिले के बसंतपुर के लहेजी स्टेट हाई वे 73 पर शनिवार को किसी अज्ञात वाहन की धक्के से एक बंदर की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल हो गया। बंदर की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार के लिए आसपास के युवकों ने सड़क से गुजरने वाले वाहनों को रोक कर चंदा वसूली शुरू कर दी। इस बीच प्रभारी डीएम विधुभूषण चौधरी वहां पहुंच गए और चंदा वसूली करने वालों की धरपकड़ का आदेश दिया। आदेश बाद सभी युवक वहां से फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वृद्ध को हिरासत में ले लिया और उसे बंसतपुर थाना लाया । इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए गिरफ्तारी का विरोध करने की मांग करने लगे। गिरफ्तारी के विरोध में लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। इस कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ शरारती तत्व वाहनों को क्षति पहुंचाने की कोशिश की लेकिन जाम की सूचना मिलते ही बंसतपुर थाना मौके पर पहुंच गई और आक्रोशितों को समझाने बुझाने में लग गई। इधर सूचना पाकर महाराजगंज एसडीपीओ संजय कुमार भी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति को तत्काल छोड़ दिया गया तथा जाम भी हटा दिया गया।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026