परवेज अख्तर/बड़हरिया (सिवान) : जिले के बड़हरिया-सिवान मुख्य मार्ग के कुवही गांव के सामने शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में घायल शंभू कुमार यादव की मौत शनिवार को पटना में इलाज के दौरान हो गई। इसकी सूचना पर रानीपुर गांव में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी अनीता देवी और सिर्फ दो लड़की है जिसमें बड़ी लड़की अंजली (सात वर्ष) और गुड़िया (चार वर्ष) वर्ष का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के माता-पिता की पहले मौत हो चुकी है। मृतक सात भाईयों में छठा है। ग्रामीण जितेंद कुमार यादव, रमाशंकर यादव, संजय यादव, मुखिया कफील अहमद आदि लोग मृतक के दरवाजे पर पहुंचकर सांत्वना दे रहे हैं। मृतक का अभी तक पटना से नहीं आया है। जितेंद कुमार यादव ने बताया कि देर रात तक मृतक का शव गांव में आने की उम्मीद है। सभी ग्रामीणों ने शंभू की असमायिक मौत को दुःखद बताते हुए कहा कि मृतक काफी मिलनसार और मृदभाषी था।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…