मैरवा में 50 लाख मूल्य के गांजा के साथ एक गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ओवरब्रिज के समीप सोमवार की दोपहर मैरवा थाने की पुलिस ने एक डीसीएम ट्रक से 2 क्विंटल 30 किलो गांजा जप्त किया है। जब्त किए गए गांजा के अनुमान तकरीबन 50 हजार रुपए लगाए जा रहे है। इस दौरान मैरवा थाने की पुलिस एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। जबकि डीसीएम ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान यूपी के मैनपुरी जिला अंतर्गत बिचना थाना क्षेत्र के नगला सीवार गांव निवासी देशराज सिंह का 45 वर्षीय पुत्र रामानंद सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है। इस संबंध में मैरवा थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में गांजे की बड़ी खेप की सप्लाई होने वाली है।

जिस पर थाने के सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया गया था। इस दौरान यूपी से आने वाली मुख्य मार्ग लक्ष्मीपुर ओवर ब्रिज के पास पुलिस की ओर से विशेष नाकाबंदी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक डीसीएम गाड़ी से गांजा उतारकर झाड़ियों में छिपाते हुए देखा। इस दौरान जब पुलिस और करीब पहुंची तो तस्कर भागने जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी सहित एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने गांजे के बारे में पूछताछ की, तो वह युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी सहित एक तस्कर को पकड़ लिया। छापेमारी के दौरान पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। पुलिस ने मौके से तकरीबन 22 बंडल जिसकी कुल वजन 2 क्विंटल 30 किलो गांजा गांजा बरामद किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026