Maharajganj News

मुंगेर मेड लोडेड सिक्सर के साथ एक गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज प्रखंड के स्थानीय थाने की गश्त पार्टी ने पसनौली गांव स्थित नहर के निकट से हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी उस वक्त हुई, जब गश्त पार्टी वाहन चेकिंग कर रही थी,उसी वक्त एक बाइक से एक अपराधी महाराजगंज शहर की ओर जा रहा था। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार अपनी बाइक की गति को और तेज कर शहर की ओर भागने लगा, जिसे पुलिस ने पीछा कर थाने के निकट से पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी महाराजगंज थाने के पसनौली गांव निवासी बलवंत सिंह उर्फ बुलेट सिंह है जो महाराजगंज थाने के अलावा कई थानों में क्राइम करता था और पूर्व में महाराजगंज थाने से जेल भी जा चुका है। वहीं पुलिस ने जब इसकी तलाशी ली, तो पुलिस के होश उड़ गए। कमर के बाएं तरफ से एक सिक्सर मेड इन मुगेर का सप्लाई लिखा था। साथ ही 9 एमएम के चार गोली, एक चाकू तथा एक बाइक (बीआर 28 एच 3245) बरामद किया गया। छापेमारी में थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा के अलादक अवर निरीक्षक मिथलेश कुमार, एसआई प्रमोद दास एवं अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024