परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित गीतांजलि होटल में चेकिंग के दौरान 6 किलो ग्राम चांदी की मछली के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार की है. नगर थानाध्यक्ष सुदर्शन राम ने बताया कि प्रतिदिन सभी होटलों में चेकिंग किया जाता है. रविवार की सुबह स्टेशन रोड़ के सभी होटलों की चेकिंग किया जा रहा था. इसी दौरान स्टेशन रोड स्थित गीतांजलि होटल में चेकिंग हुआ. जहां एक कमरे की तलाशी ली गई.
जहां 307 पीस चांदी की मछली, जिसका वजन छह किलो था बरामद किया गया.इस दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान बांका जिला के चंदन थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी राजेश यादव के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान गिरफ्तार युवक ने पूछताछ के क्रम में चांदी से संबंधित कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया. पूछताछ के बाद नगर थाना कांड संख्या 89/24 दर्ज किया गया. गिरफ्तार युवक को कागज़ी करवाई पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…