सिवान: अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन घायल

परवेज अख्तर/सिवान: अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जबकि एक की स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. पहली घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महुअल मोड़ के समीप की है. जहां दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायल बाइक चालकों को स्थानीय लोगों की सहायता से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों की पहचान रघुनाथपुर निवासी अकबर अली व शमशेर कुरैशी के रूप में हुआ है.

जिसमें घायल शमशेर की हालत गंभीर होने के कारण पीएमसीएच रेफर किया गया है.दूसरी घटना सीवान तरवारा मुख्य मार्ग की है. जहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक सवार ने धक्का मार दिया. जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बाइक चालक को ट्रक ड्राइवर ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है. घायल बाइक चालक की पहचान तरवारा बाजार निवासी मिथिलेश कुमार बताया जाता है. घटना में बाइक पूरे तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026