Gopalganj News in Hindi

हथुआ व भोरे से एक-एक प्रत्याशी का नामांकन हुआ रद

गोपालगंज: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के किए गए नामांकन के बाद शनिवार को नामांकन प्रपत्रों की जांच की गई। जिसमें हथुआ विधानसभा क्षेत्र से एक तथा भोरे सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से एक उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई। दोनों ही मामलों में आवश्यक कागजातों की कमी के कारण यह कार्रवाई की गई है। हथुआ विधानसभा क्षेत्र से प्लूरल्स पार्टी के उम्मीदवार मनीष कुमार यादव के नामांकन प्रपत्र में प्रस्तावक का हस्ताक्षर नहीं अंकित था। बावजूद वह नोटिस के बाद भी नामांकन प्रपत्रों की जांच में उपस्थित नहीं हो सके। जिसके बाद उनके नामांकन प्रपत्र को रद्द कर दिया गया। जबकि भोरे सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से सोहेदेव समाज पार्टी से नामांकन करने वाली सुनैना देवी ने नामांकन प्रपत्र के साथ यूपी में निवास करने का ब्यौरा दिया था।

उनसे बिहार के निवास का प्रमाण मांगा गया था लेकिन वह कागजात जमा नहीं कर सकी। चुनाव आयोग की गाइड लाइन के बाद उनके नामांकन प्रपत्र को रद्द कर दिया गया। हथुआ एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अनिल कुमार रमण ने बताया कि हथुआ विधानसभा क्षेत्र में अब कुल 15 उम्मीदवार रह गए है जबकि भोरे विधानसभा में कुल 12 प्रत्याशी रह गए है। नामांकन प्रपत्रों की जांच को लेकर हथुआ अनुमंडल मुख्यालय के एसडीओ कक्ष तथा डीसीएलआर के कक्ष में दिन भर गहमा गहमी रही। सुरक्षा को लेकर मजिट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026