परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के एमएच नगर थाना के तेलकथु में बुधवार की अहले सुबह चार बजे दो मवेशी चोरों को ग्रामीणों ने धर दबोचा. लेकिन एक चोर मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा.तत्पश्चात स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर को पुलिस को सूचना देकर सौंप दिया. इस मामले में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पकड़े गए चोर चैनपुर के नवादा का राजू सिंह पिता शैलेन्द्र सिंह बता रहा है.
वही फरार चोर फलपुरा के सदिस नट है. बताया जा रहा है कि सुबह का समय होने के कारण कुछ लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे. तभी ग्रामीणों ने देखा कि दो गाय को उक्त चोरों द्वारा गोपालपुर की तरफ लेकर भाग रहे थे. तभी ग्रामीणों ने चोरों से पूछताछ की. जब पूछताछ में संदेह हुआ तो दोनों चोर भागने लगे.
तभी ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया. जिसमें एक चोर भागने में सफल रहा. इस मामले में पुलिस चोर से गहन पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पकड़े गए चोर पर चैनपुर ओपी में कोई मामला है कि नहीं इसकी की जांच की ज रही है. मवेशी किसकी है उसका भी पता लगाया जा रहा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…