परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के हसनपुरा प्रखंड के उसरी खुर्द में मंगलवार की देर संध्या सैकड़ों ग्रामीणों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका. पुतला दहन का नेतृत्व स्थानीय ग्रामीण अमरनाथ शर्मा ने किया. पुतला दहन के पूर्व ग्रामीणों ने पूरे गांव में घूमाते हुये चीन के राष्ट्रपति मुर्दाबाद, कोरोना बीमारी पैदा करने वाला मुर्दाबाद आदि के नारे लगाए. इसके पूर्व एक शोक सभा आयोजित कर चीन के हमले में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की भावभीनी श्रद्धाजलि दी.
तत्पश्चात दिवंगत सैनिकों की आत्मा के शांती के लिये दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की. इस अवसर पर श्यामलाल साह, सुनील साह, राजू प्रसाद गुप्ता, अनिल पांडेय, कमलेश, कल्याण, रामप्रीत प्रसाद, राजेन्द्र, शंकर शर्मा, प्रेम शर्मा, शिवकुमार, मुनमुन, विकास कुमार, अवधेश शर्मा, धर्मनाथ प्रसाद, शिवशंकर शर्मा, मुन्ना, अवधेश शर्मा, राहुल कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…