परवेज अख्तर/सिवान :-जिले के दरौली थाना क्षेत्र के बेलांव में रविवार के देर शाम पोखरा में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृत बच्चा बेलांव निवासी मनोज राय का दस वर्षीय पुत्र शुभम कुमार था। परिजनों के अनुसार मृत बच्चा अपने दोस्तों के साथ गांव के बाहर पोखरा के पास शाम में गया था। पोखरा किनारे दोस्तों के साथ टहल रहा था। जहां बारिश होने से पैर फिसल गया। जिससे पोखरा में डूब गया। साथ में गए बच्चों ने शोर मचाया। जिसपर ग्रामीणों ने बच्चे को पानी से बाहर निकाला। तब तक बच्चे की मौत हो गई थी। बच्चे की मौत खबर मिलते हीं माता संजू देवी व पिता मनोज राय के रोने से गांव में मातमी सन्नटा पसर गया। इधर बच्चे की पोखरा में डूबने से मौत की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…