Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

लकड़ी नबीगंज में युवक का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के किशुन पूरा गांव फूलन सिंह के बेटे बृजेश सिंह उम्र 22 वर्ष का शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। उक्त युवक शनिवार की अहले सुबह नरहरपुर गंडक नहर के बगल में स्थित एक खेत से अचेत अवस्था में पाया गया था। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए लकड़ी नवीगंज सरकारी अस्पताल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद मृतक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के क्रम में उसने गोरखपुर अस्पताल में दम तोड़ दिया। ऐसी आशंका है कि मृतक के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट कर उसे अचेत अवस्था में छोड़ दिया था। मृतक के मोबाइल के आधार पर घटना का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। रविवार को महाराजगंज एसडीपीओ हरीश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंचकर गहन छानबीन किया। परिजनों के आवेदन के आधार पर एफ आई आर की कार्रवाई की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024