Siwan News

सात सूत्री मांगों को ले सेविकाओं का एक दिवसीय धरना संपन्न

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा प्रखंड स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय हसनपुरा के परिसर में शुक्रवार को अपनी सात सूत्री मांगों को ले सभी सेविका व सहायिकाओं ने एक दिवसीय धरना दिया. धरना का नेतृत्व संघ के प्रखंड अध्यक्ष रिंकू मिश्रा ने की. धरना का मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा पांडेय ने कहा कि सरकार सेविका/सहायिका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, सेविका का मानदेय 18 हजार व सहायिका क 12 हजार मानदेय करने, पेंशन की व्यवस्था, बीमा राशि 10 लाख करने, एलएस के प्रमोशन में 45 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा समाप्त करने व बकाया मानदेय भूगतान करने की मांग की गयी. उन्होंने कहा कि जब तक सरकार हमारी सात सूत्री मांगों को पूरी नही करती, आंदोलन जारी रहेगा. इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम व सीडीपीओ को ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर तबस्सुम खातुन, रौशन आरा, संजू देवी, निशा देवी, मामता देवी, गिरजा देवी, नगमा खातुन, सविता देवी, मंजू देवी सहित सैकड़ों सेविका-सहायिका उपस्थित रही.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026