परवेज अख्तर/सिवान :- गुरुवार की सुबह मैरवा धाम के दरौली मोड़ के समीप दो बाइक पर सवार युवकों ने एक मिठाई दुकानदार को चाकू मार दिया. जिससे वह बाल- बाल बच गया. बीच बचाव में गये युवक को हल्की चोट आयी है. इस घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गये. दुकानदार के परिजनों ने चाकू मारने वाले युवक को पकड़ लिया. एक मौके से फरार हो गया. परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी के पास से पुलिस ने चाकू बरामद किया है. घायल मिठाई दुकानदार नीरज कुमार व कन्हैया कुमार सिंह है. इस मामले में घायल नीरज ने मैरवा थाना में आवेदन दिया है. अपने दिये गये आवेदन में कहा है कि मैं अपने दुकान पर मौजूद थे. उसी दौरान दो बाइक पर सवार मैरवा के कोडरा गांव के शिवशंकर उर्फ संगी तथा अर्जुन राम ने अचानक चाकू से हमला कर दिया. जिससे दो स्वेटर तथा एक जैकेट के वजह से मैं बाल बाल बच गया. उसके बाद भी चाकू से हल्की छोटे आयी है. वहीं बीच बचाव में आये कन्हैया कुमार को भी चाकू से लग गया. यही नही इन लोगों ने दुकान के गल्ले से पांच हजार कैश तथा गले के चैन जिसकी कीमत 90 हजार मूल्य की थी जो छीन लिये. विवाद का कारण बीती रात झगड़ा को लेकर दुकानदार बीच बचाव में आने की वजह है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…