Siwan News

टेम्पो व स्कार्पियो की टक्कर में एक मरा, आधा दर्जन घायल

स्कार्पियों से पुलिस ने बरामद किया खाली फ्रुटी शराब का पैकेट

स्कार्पियों चालक को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने किया गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के सराय ओपी थाने के सीवान-तरवारा मुख्य मार्ग पर माहपुर गांव के समीप गुरुवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे स्कार्पियों एवं टेम्पों की आमने-सामने की हुयी टक्कर में टेम्पो पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा करीब नौ लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. मृतक का नाम रमेश महतो है जो महाराजगंज थाने के बलिया पोखरा निवासी देवेंद्र महतो का पुत्र था. घायलों में हथुआ के कृष्णा कुमार, लक्ष्मी देवी, दक्ष, जीबी नगर अहिरवलिया का मनोज गिरि, अनवर अली, ज्योतिष लाल सिंह तथा मखदुम सराय की राधा एवं हंसा देवी शामिल है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि यात्रियों से भरी टेम्पो सीवान से अफराद की तरफ जा रही थी. इसी दौरान माहपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियों से आमने-सामने की टक्कर हो गयी. टक्कर होने के बाद चीख-पुकार सुन कर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों को टेम्पो से निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. इधर ग्रामीणों ने स्कार्पियों चालक एवं स्कार्पियों को अपने कब्जे में ले लिया तथा पुलिस को सौंप दिया. स्थानीय लोगों का कहना था कि स्कार्पियों चालक नशे की हालत में था.सराय थाने के पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि स्कार्पियों से फ्रुटी शराब की खाली पैकेट एक बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि स्कार्पियों चालक की अल्कोहल की जांच करायी जायेगी. सदर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम घटना के संबंध में जानकारी ली तथा घायलों के उपचार के लिए उपाधीक्षक को निर्देश दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026