परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के पिनर्थु कला गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पिनर्थु कला गांव निवासी 57 वर्षिय विंदा सिंह की मृत्यु हो गई थी. मृतक के पत्नी रामामुन्नी देवी ने गुरुवार को थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि मंगलवार को हमारे पड़ोसी मकान के सामने जमीन पर जबरदस्ती निर्माण करा रहे थे इसी चीज को देखकर मेरे पति बिन्दा सिंह ने इसका विरोध किया तो पड़ोसी छोटेलाल साह,विक्की कुमार, शंभू कुमार, ललिता देवी, जितेंद्र साह समेत दो अज्ञात लोग उनको मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया. इधर प्राप्त आवेदन पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बिंदा सिंह की मार-पीटकर हत्या मामले में मृतिका की पत्नी रामामुन्नी देवी के द्वारा आवेदन प्राप्त हुई है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…