जिला

चाकू से गोद कर हत्या मामले में एक हिरासत में, पूछताछ जारी

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन गोपाल श्मशान घाट पे समीप बीते 14 अक्टूबर हुई चाकू से गोद कर हुई इस्रायल की हत्या मामले में मृतक के माँ सलमा खातून ने मुफस्सिल थाना में छः नामजद सहित 5 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराया था.उन्होंने अपने आवेदन में कहा है की रविवार बीते 14 अक्टूबर की संध्या छः बजे मैं अपने घर पर खाना बना रही थी.मेरा पुत्र इस्रायल काम कर के आया था.तभी छः लोग मेरे दरवाजे पर आये और बोले कि चलो श्मशान घाट के पास काम है. उनके साथ अन्य पाँच से छः लोग और भी मौजूद थे.मेरा पुत्र उनलोगों के साथ चला गया.जिसके बाद मेरा बड़ा पुत्र राबबुद्दीन आया उन्होंने पूछा कि इस्रायल कहा है. मैंने उनलोगों के नाम बताते हुए कहा कि उन लोगो के साथ गया है.मेरा पुत्र बोला कि वे लोग अच्छे आदमी नही है.तभी मेरे पुत्र को मारने पीटने सूचना मुझे मिली जाकर देखा तो वे सभी लोग मेरे पुत्र के साथ मारपीट कर रहे थे और मेरा पुत्र मूर्क्षित होकर गिर पड़ा था.इसकी सूचना मैंने अपने परीजनो को दिया.मारपीट के बाद हत्या की खबर किसी ने पुलिस को दिया .इस मामले में पुलिस ने हत्या में शामिल एक नामजद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.लेकिन पुलिस हिरासत में लिये युवक के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है .पुलिस अब नामजद सहित अन्य की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026