दरौंदा

दरौंदा बीडीओ की सैलरी खाते से साइबर अपराधियों ने उड़ाए 3 लाख 73 हजार रुपये

बीते 19 सितंबर को भी साइबर क्राइम के तहत 50 हजार रुपये की हुई थी निकासी

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के दरौंदा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रीता कुमारी की सैलरी अकाउंट से साइबर अपराधियों ने 3 लाख 73 हजार रुपए की निकासी कर ली. बीडीओ रीता कुमारी ने बताया कि इसके पूर्व भी 19 सितंबर को उनके खाता से 50 हजार रुपये कि साइबर क्राइम के तहत निकासी की गई थी. उनके साथ यह दूसरी घटना है. इस संबंध में बीडीओ ने नगर थाने में आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि प्रथम बार 50 हजार रुपये उनके खाते से निकासी के बाद उन्होंने अपना एटीएम कार्ड को ब्लॉक करवा दिया था. इसके साथ ही अपने अकाउंट को होल्ड पर रख दिया था. हालांकि छठ पर्व के दौरान जब वे अपने घर मधुबनी जिला के राजनगर थाने के न्यू चकदह गांव पहुंची तो एसबीआई बैंक में नया खाता खोलने का जिक्र किया था. हालांकि बैंक के सहायक प्रबंधक ने कहा था कि एटीएम पूर्व से ब्लॉक है. नए खाते खोलने की जरूरत नहीं है उसी अकाउंट को वापस होल्ट से हटा देते हैं. बताया गया कि अब इस खाते से कोई और व्यक्ति रुपए निकासी नहीं कर सकता. बैंक प्रबंधक के कहने के बाद 20 अक्टूबर को उनके खाते पर किए गये होल्ड हटा दिया गया. पुराना खाता पुनः चालू हो गया. अब बीडीओ रीता कुमारी के कहने के अनुसार 29 अक्टूबर एवं 1 नवंबर के बीच अचानक उनके सैलरी खाता से 3 लाख 73 हजार रुपए की निकासी कर ली गयी. इधर नगर थाने में दर्ज कराई गई, प्राथमिकी पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. इधर बीडीओ के खाते से पैसा निकालने की सूचना के बाद दिनभर इसी बात की चर्चा होती हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026