सीवान में करंट लगने से एक की मौत: मकान के निर्माण कार्य में लगा था, चपेट में आया; परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान में शुक्रवार शाम सेंट्रिंग का काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। घटना जिले के दरौली थाना क्षेत्र के रामपुर सरैया गांव के समीप घटी। जहां स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क को पूरी तरह से बाधित कर दिया। मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर अड़े रहे। घटना में मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के डरेली मठिया पंचायत के सरैया मठिया गांव निवासी रामविलास यादव का 30 वर्षीय पुत्र मिथलेश यादव के रूप में हुई।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मजदूर राजमिस्त्री का काम करने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान सेंटरिंग करने के दौरान ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत तार के संपर्क में आ गया। बता दें कि विद्युत तार के संपर्क में आते हैं वह उसी में चिपक गया और झुलसने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लोगों को हुई तो मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया इसके बाद लोगों ने विद्युत विभाग के कर्मियों को घटना की पूरी जानकारी दी। जिसके बाद पावर ऑफ होने के बाद किसी तरह उसे नीचे उतारा गया।

घटना में मजदूर पूरी तरह से झुलस चुका था। वहीं घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को हुई तो कोहराम मच गया। बताते चलें कि मृतक अपने परिवार में एकलौता कमाऊ सदस्य था। वहीं इस घटना में स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही की वजह से यह घटना हुई है। उनका कहना है कि विद्युत का तार चारों तरफ लचक रहा है लेकिन विद्युत कर्मियों को कई बार जानकारी देने के बावजूद भी अभी तक तार को दुरुस्त नहीं किया गया है।

आक्रोशित भीड़ ने किया यातायात को बाधित

इधर युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने गुठनी दरौली मुख्य पथ को जाम कर मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे। लोगों का कहना है कि जब तक मृतक के परिजनों को विद्युत विभाग के द्वारा उचित मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक वह जाम को नहीं हटाएंगे।इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को काफी समझा बुझा तथा वरीय अधिकारियों के आश्वासन पर जाम को हटाया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024