सीवान में स्कापिर्यो ने बुलेट सवार को मारी टक्कर: गंभीर रूप से घायल हुआ युवक, बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान में शुक्रवार की शाम करीब 3:00 बजे एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बुलेट बाइक सवार को टक्कर मार दिया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के करसौत गांव के समीप की है। घटना के बाद बुलेट बाइक सवार को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर होते देख प्राथमिक उपचार करने के बाद सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना में घायल की पहचान भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बिठूना गांव निवासी बलिस्टर सिंह का 30 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार सिंह के रूप में हुई है।

मौके से फरार हुआ चालक

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अभिषेक कुमार अपने आप बुलेट बाइक लेकर किसी काम के सिलसिले में सीवान गया हुआ था। सीवान शहर में अपना कार्य संपन्न करने के बाद वह घर लौट रहा था। घर लौटने के दौरान जैसे ही वह दरौंदा थाना क्षेत्र के करसौत गांव के समीप पहुंचा, तभी तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो ने पीछे से उन्हें कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय राहगीरों की मदद से पीड़ित को उठाकर आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया वहीं घटना अस्थल से स्कार्पियो चालक फरार हो गया।

जांच में जुटी पुलिस

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना में महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक देवेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि बुलेट सवार पीड़ित को पैर और सर में गंभीर चोट आई है, पैर फैक्चर हो गया है। हालत गंभीर बनी हुई है, जिसके बाद में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024