Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हुसैनगंज में जमीनी विवाद में हुई मारपीट मामले में एक की मौत

  • 12 कट्ठा जमीन के लिए दो पक्षों में चल रहा है 14 वर्षों से विवाद
  • बीते 5 नवंबर को हुई थी जमीन को लेकर मारपीट

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपियाँ गांव में बीते 5 दिसंबर को हुई जमीनी विवाद में मारपीट मामले में एक घायल की मौत हो गई है.जबकि उसी पक्ष के नौ लोग सोहन महतो,रवि महतो,बाबूलाल महतो,मालती देवी,सुनीता कुमारी,अमित कुमार,अभीजित कुमार,गीता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के संबंध में घायलों में मालती देवी ने बताया कि बीते 5 नवंबर यानी शनिवार को दोपहर के करीब दो बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने लगी. जिसके बाद जमीन पर पहले से मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने एक पक्ष के साथ लाठी-डंडे फेरसा से जमकर मारपीट किया.

जिसमें कोईयो के शरीर कट गए और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से मामले को शांत कराते हुए सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहां एक की हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बाद चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया .जहां इलाज के दौरान शिवनाथ महतो का पुत्र मनन महतो की मौत हो गई. इधर मौत के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दीया.सूचना मिलते ही परिजनों को सदर अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी और रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

14 वर्षों से चल रहा है जमीन का विवाद

परिजनों ने बताया कि जिस जमीन के लिए मारपीट हुई है.वह जमीन 12 कट्ठा है और इस जमीन के लिए 14 वर्षों से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है. जिसके चलते कई बार खूनी संघर्ष होते-होते बच गया था.लेकिन इस बार उसी जमीन के लिए फिर मारपीट हुई जहां मनन महतो की मौत हो गई.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024