Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दुस्साहस :- दूसरे के झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति को मारी गोली, हालत गंभीर

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में दो लोगों के आपसी विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे एक 40 वर्षीय व्यक्ति को गोलीमार गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज हेतु स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आंदर में भर्ती कराया। यहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अहमद अली ने बताया कि घायल व्यक्ति के मुंह में गोली मारी गई है जो गाल के रास्ते प्रवेश कर बाहर निकल चुकी है।जिसका इलाज जारी है।

घायल व्यक्ति गायघाट गांव निवासी नरेश साह का 40 वर्षीय बेटा जितेंद्र साह बताया जाता है।परिजनों ने बताया कि गांव के ही किसी अन्य युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी।की इसी बीच जितेंद्र साह बीच-बचाव करने पहुँचे। इसी पर आक्रोशित युवकों ने इन्हें गोली मार दी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ जितेंद्र पांडे सदर अस्पताल पहुंचे जहां पर उन्होंने बारीकी पूर्वक घायल व्यक्ति तथा परिजनों का मौखिक बयान लिया। उधर एसडीपीओ श्री पांडे के दिशा निर्देश के आलोक में आंदर थाने की पुलिस घटना में शामिल युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।खबर प्रेषण तक गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026