परवेज अख्तर/ भोरे(गोपालगंज):- जिले के भोरे थाना क्षेत्र के खोरही गांव के समीप हाहा नदी के पुल के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. सुबह शव देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. भोरे भिंगारी मुख्य पथ पर खोरही गांव के समीप हाहा नदी पर बने पुल के पास एक व्यक्ति मृत पड़ा था. जिसके शव को देख कर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया. वहीं शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. मृत व्यक्ति के पास से पुलिस ने एक बाइक भी मिली है. जिसके आधार पर उसके शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…