परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-दरौली मुख्य मार्ग पर स्थित बालपार रकौली गांव में एक बाइक सवार ने एक व्यक्ति को ठोकर मार दी. इस घटना में उक्त व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाये. जहां से उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में हालत चिंताजनक देख उसे पटना रेफर कर दिया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि थानाक्षेत्र के संठी निवासी सत्यप्रकाश सिंह बालपार रकौली में एक ठेला के पास खड़े. इसी दरम्यान पश्चिम की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी थी. परिजनों का कहना है कि बाइक चालक की पहचान कर ली गयी है. पटना से लौटने के बाद उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…