परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के नौतन थाना क्षेत्र के पचलखी गांव निवासी सुमीत कुमार साह को मारपीट कर जख्मी करने के मामले में स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस मामले में उसने आरोप लगाया है कि घर से बाजार जा रहा था. उसी दौरान रास्ते में फोन आया तो बात करने लगा. वहां पर नौतन थाना की सरकारी गाड़ी पुलिस पदाधिकारियों सहित मौजूद थी. जिससे गांव के माला देवी, बसंती देवी, चांदनी कुमारी, अंजली कुमारी बात कर रही थी. गाड़ी पर बैठे पुलिस अधिकारी ने मोबाइल से फोन करते देख बोला कि क्या बात कर रहे हो चलो यहां से. इसके बाद पुलिस की गाड़ी चली गयी तो उक्त चारों महिलाओं ने मेरे ऊपर ईंट-पत्थर चलाना शुरु कर दिया. यही नहीं हमलावरों के घर के सदस्य रमेश पांडे ने तलवार से सिर पर हमला कर दिया. जिससे मैं जख्मी हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल हथुआ इलाज कराया गया. इलाज के दौरान हथुआ पुलिस ने उक्त मामले में बयान दर्ज किया. उस बयान को प्राथमिकी दर्ज करने के लिये नौतन थाना को प्रेषित किया गया है. जिसके आधार पर स्थानीय पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आग्रेतर कार्रवाई शुरु कर दी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…