परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के सकरा गांव में शनिवार की अल सुबह पुलिया बनाने को लेकर दो पक्षों में तू-तू मै-मै हो गई। मामला इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को चाकू से वारकर घायल कर दिया। घायल युवक सकरा निवासी ज्ञानप्रकाश है। घटना के संबंध में घायल ज्ञानप्रकाश ने बताया कि सड़क पर पुलिया बनाया जा रहा था। ठीकेदार द्वारा गांव के हीं सुरेंद्र कुमार के प्रभाव में आकर मेरे जमीन के सामने हीं पुलिया का निर्माण किया जा रहा था, जिसका मैने विरोध किया। इतने में सुरेंद्र सिंह ने चाकू निकालकर मेरे ऊपर वार कर दिया। जिससे मै गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से मुझे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में ज्ञानप्रकाश के विरूद्ध मामला दर्ज कराया है। प्रभारी थानाध्यक्ष आर एन पांडे ने बताया कि आवेदन मिला है। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…