भगवानपुर हाट : जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शुक्रवार की शाम सड़क पर पानी गिराने से मना करने पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट की इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक भगवानपुर निवासी राकेश कुमार है। घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जीतेंद्र महतो सड़क पर पानी गिरा रहा था। जब राकेश कुमार ने पानी गिराने से मना किया तो वो उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। तभी झूलन महतो भी वहां पहुंच गया आैर देानों ने मिलकर राकेश कुमार की पिटाई कर दी। जिससे उनके ऑख में चोट लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से राकेश कुमार को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले में राकेश के पिता टुनटुन प्रसाद ने थाने में आवेदन देकर जीतेंद्र महतो, झूलन महतो सहित तीन लोगों को आरोपित किया है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…