Siwan News

बाइक की चपेट में एक जख्मी, ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़ की धुनाई

परवेज अख्तर/सिवान :- सीवान-आंदर मुख्य मार्ग के हुसैनगंज थाना के टेढ़ीघाट बाजार के समीप एक तेज रफ्तार में सीवान की ओर आ रहे बाइक चालक ने एक साइकिल सवार अधेड़ को ठोकर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आस-पास के लोगों ने बाइक चालक को पकड़ जमकर धुनाई कर बंधक बना लिया. बाद में आनन-फानन में ग्रामीणों व परिजनों ने उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया. घायल हुसैनगंज थाना के मड़कन गांव निवासी शिव कुमार भगत (55) पिता दुर्गा भगत है. परिजनों ने बताया कि शिव कुमार भगत साइकिल सवार होकर घर से टेढ़ीघाट बाजार स्थित अपने किराना का दुकान को खोलने के लिए जा रहे थे. तभी आंदर की तरफ से सीवान की तरफ तेज रफ्तार में जा रहे एक बाइक चालक ने ठोकर मार दी. जिससे वह घायल हो गए.

रोते-बिलखते परिजन

उधर बाइक चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है और जमकर पिटाई कर बंधक बना लिया है. बाइक चालक आंदर थाना के बरवां गांव निवासी ब्रिज पाठक के पुत्र चुलबुल पाठक है. बतादें की चुलबुल पाठक जो अपनी नई बाइक का सर्विसिंग कराने के लिए सोमवार की अलहे सुबह अपने घर से सीवान आ रहा था. तभी उक्त स्थान पर यह घटना घटी. चुलबुल पाठक भी घायल हो गया है. आक्रोशित ग्रामीण बाइक में आग लगाने जा रहे थे कि गांव के प्रबुद्ध लोगों द्वारा बाइक में आग लगाने व चालक की पिटाई से रोका. उधर इलाज कर रहे सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार ने बताया की सड़क दुर्घटना में घायल का माथे पर गम्भीर चोट है. इसलिए उसकी हालत काफी नाजुक है. प्रथम उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. उधर जैसे ही घायल के महिला परिजनों को घटना की सूचना मिली तो भारी संख्या में सदर अस्पताल पहुंच गए. उनके दहाड़ने की आवाज से कुछ पल के लिए सदर अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई है. उधर घटना की बंधक बने युवक के परिजन अस्पताल में पहुंच गए. परिजन व पीड़ित पक्षष के लोग आपस में सुलह समझौता तथा अपनी देखरेख में इलाज करवा रहे हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026