परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के जी. बी. नगर थाने की पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत गुरुवार की देर रात छापेमारी कर मारपीट के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि माधोपुर गांव के एक आर्केस्ट्रा संचालक द्वारा तीन माह पूर्व बसंतपुर में ट्रक चालक से लुटकांड के मामले में आरोपित एक अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जो आर्केस्ट्रा की आड़ में बड़े पैमाने पर शराब बेचने व सप्लाई करने का काम करता है। उन्होंने बताया कि माधोपुर गांव में छठ पूजा के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें माधोपुर गांव के बिरेश राम, दीपक कुमार राम को आरोपित किया था। इसके बाद से दोनों फरार चल रहे थे। हालांकि बिरेश राम व दीपक राम चोरी के मामले में दो माह पूर्व जेल से छूटने के बाद घर पर खेती करते हैं। उधर पुलिस ने रौजागौर गांव के उपेंद्र महतो को शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के बाद से इलाके के अन्य शराब कारोबारियों में हड़कंप मची हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…