परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर बाजार के समीप गुरुवार की देर शाम हुई फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. गोली लगने से घायल हुआ युवक मोलनापुर का चंदन कुमार (20) बताया जाता है. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एक हमलावर को दबोच लिया. घटना बसंतपुर व गोरेयाकोठी की सीमा होने के कारण ग्रामीणों ने पकडे गये हमलावार को गोरेयाकोठी पुलिस को सौंप दिया. वहीं घायल हुए युवक को इलाज के लिए परिजन बसंतपुर पीएचसी लाए.
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गोली लगने से घायल युवक को सीवान रेफर कर दिया गया. गोली युवक के पैर के निचले हिस्से में लगी है. इस बात को गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया की ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए हमलावर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है व शुक्रवार को पकड़े गए हमलावर को जेल भेज दिया गया है. जेल भेजे गए हमलावर ने अपने अन्य तीन साथियों का नाम भी बताया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित अन्य तीन लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…