गुठनी

सड़क दुर्घटना में छह वर्षीय बच्ची व बुजुर्ग घायल, स्थिति नाजुक

परवेज अख्तर/सिवान :- गुठनी-दरौली मुख्य मार्ग पर खिरौली गांव के समीप बोलेरो की चपेट में आकर एक छह वर्षीय बच्ची तथा 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गये है. घटना शुक्रवार शाम उस समय घटी जब किशुनपुरा गांव निवासी फ़ैयाद अंसारी की बच्ची सुगन खातून किसी कार्य से अन्य बच्चों संग मुख्य सड़क पर गयी थी. उसी क्रम में दरौली के तरफ से तेज व लापरवाही से आ रही बोलेरो गाड़ी ने अनियंत्रित होकर बच्ची तथा वहीं खड़े 60 वर्षीय बुजुर्ग जमीर अंसारी को ठोकर मार दी.

जिससे बच्ची सहित बुजुर्ग वही गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों ने दोनों घायलों को आनन फानन में गुठनी पीएचसी लाया. जहां से चिकित्सक ने स्थिति नाजुक बताते हुये सीवान सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. बच्ची की हालात काफी नाजुक है. वहीं बुजुर्ग जमीर को भी काफी चोटें आयी है. उधर बोलेरो चालक ने ठोकर लगने के साथ और तेज गति से गाड़ी लेकर फरार हो गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026