परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के दहाबारी गाँव में शुक्रवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुआ जहां एक युवक की मौत हो गई. वहीं दो महिलाएं सहित तीन युवक बुरी तरह जख्मी हो गये. जिन्हें इलाज के लिए स्थनीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. वही एक युवक का मौत हो गया। जब की घटना को लेकर पूरे दहाबारी गांव में तनाव का माहौल बना रहा है. गांव के लोगो से मिली जानकारी के अनुसार गुरुबार की रात आपसी विवाद में मारपीट हुई थी. पुन: शुक्रवार की सुबह दो पक्षों बीच मारपीट हुई.
जिसमें चन्द्रमा यादव, किसुंदेव यादव, विक्रम यादव, अनूप यादव, कमलावती देवी के सिर में काफी चोटें आयी. सभी घायलों को स्थानीय लोगों के मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, परंतु स्व. बुधन यादव के 45 वर्षीय पुत्र विक्रमा यादव की हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने सीवान रेफर कर दिया. जहां जाने के दौरान रास्ते मे ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिश घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त की और त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल होने के संदेह पर दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. मृत युवक काफी गरीब परिवार का था।किसी तरह मजदूरी करके वह परिजनों का भरण-पोषण करता था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…