परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के मछौती गांव के समीप छपरा सीवान मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात्रि सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. बताया जा रहा है कि सीवान से काम कर शेरपुर गांव निवासी जगदेश्वर सिंह का 35 वर्षीय पुत्र सूरज भान सिंह माछौती गांव के समीप से सड़क पार कर के अपने घर शेरपुर जा रहा था. इस दौरान सीवान की तरफ से आ रही वाहन ने धक्का मार दिया. जिस से युवक कुछ दूर सड़क किनारे जा गिरा. इसमें युवक को सिर में गंभीर चोट आ गई.
राहगीरों द्वारा घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया. जिसके बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सीवान से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया. जिसमें गोरखपुर ले जाने के दौरान ही रास्ते में युवक की मौत हो गई. युवक चार भाई में तीन नंबर पर था. मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण शादी नहीं हुई थी. इधर सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सुनते हैं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…