परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरमा बाजार के समीप शुक्रवार की संध्या हिमांशु नामक युवक को कुछ लोगों ने जान से मारने की नियत से चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल ओरमा नवका टोला निवासी संतोष यादव का पुत्र हिमांशु यादव ने अंकित कुमार, राजू सिंह, अरुण सिंह, पंकज कुमार को नामजद किया है. आवेदन में कहा है कि मैं बरहन बाजार से लौट रहा था.
अभी ओरमा बाजार के समीप ही पहुंचा था, तब तक गांव के ही सभी आरोपियों ने मुझे लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की नियत से अंकित कुमार ने चाकू मार जख्मी कर दिया. फिर मेरे पॉकेट से रुपये निकाल लिया. इधर पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…