Gopalganj News in Hindi

सड़क दुर्घटना में एक कि मौत, दो घायल

परवेज अख्तर/विजयीपुर(गोपालगंज):- जिले के विजयीपुर के बसहा गांव के समीप पगरा से आ रहे बदहवास एक मोटरसाइकिल चालक ने पैदल चल रहे 3लोगो को ठोकर मार दिया। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि तिनों बुरी तरह जख्मी हो गए जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा अन्य दो घायलों का इलाज देवरिया सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक का नाम बबलू अंसारी है जो कुशीनगर थाना के बतरौली गांव के मुश्ताक अंसारी का 29वर्षिय लड़का है। घायलों में एक विजयीपुर थाने के लाला बेलवा गांव का गोविन्द प्रसाद और दुसरा आमला घाट का निखिल नोनिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बबलू अंसारी विजयीपुर थाना के बसहा गांव ससुराल में आया था और किसी काम से रात्रि लगभग 8बजे विजयीपुर बाजार की ओर पैदल ही आ रहा था कि पिछे से एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने ओभर टेक करके टक्कर मार दिया। बबलू के पिछे दो अन्य लोगों को टक्कर मारकर आ रहा था। बाजार के लोगों ने पकड़ो-पकडो कर के शोर मचाया लेकिन बाइकर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। आसपास के लोग तीनों घायलों को विजयीपुर पी एच सी पहुचाये जहां से चिकित्सकों ने देवरिया रेफर कर दिया। सरकारी एम्बुलेंस से घायलों को देवरिया रेफर कर दिया गया। बबलू अंसारी को देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए जा ही रहा था कि रास्ते में बैतालपुर के पास दम तोड दिया जहां से परिजन अपने घर लेकर चले गए। वही अन्य दो लोगों का इलाज देवरिया में चल रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026