परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के विभिन्न जगहों पर शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि छह घायल हो गए। घटना के बाद मृतक व पीड़ित के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार पहली घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र लकड़ी दरगाह बाजार के आगे पश्चिम दुधहीवारी गांव स्थित आरसी कॉलेज के पास शुक्रवार की दोपहर हुई, जहां बाइक और बस की सीधी टक्कर में एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़का रोहड़ा गांव के बलिंद्र प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार प्रसाद बताया जाता है। वह अपने घर से लकड़ी दरगाह होते हुए मीरगंज किसी काम से जा रहा था। मीरगंज की तरफ से स्कूल बस लकड़ी बाजार के तरफ आ रही थी। इसी बीच जैसे ही आनंद कुमार लकड़ी दरगाह बाजार से आगे दुधहीबारी गांव के सामने आरसी कॉलेज के पास पहुंचा स्कूल बस की चपेट में आ गया। धक्का लगने से युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना के बाद निजी स्कूल बस चालक बस को लेकर भागने सफल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बड़हरिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा गया है। मृतक के पिता बलिंद्र प्रसाद और माता दहाड़ मारकर रोने लगे। दोनो रोते-रोते रह रह कर बेहोश हो जा रहे थे। ग्रामीण दोनों को संभाल रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद गांव में जैसे आनंद का शव पहुंचा ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मुआवजा की मांग तथा चालक की गिरफ्तारी को ले सड़क जाम कर दिया। मौके पर बीडीओ अशोक कुमार, सीओ गौरव प्रकाश तथा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार दलबल के साथ पहुंच कर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मृतक के परिजन को उचित मुआवजा दिया जाएगा तथा चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आनंद कुमार प्रसाद काफी तेजतर्रार युवक था। उसकी शादी नहीं हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार मृतक काफी मिलनसार युवक था। वह क्रिकेट खेल का शौकीन था। मृतक के पिता ने बताया कि आनंद कुमार क्रिकेटर बन कर देश के लिए खेलने के लिए क्रिकेट एकेडमी का पता कर रहा था।
आनंद कुमार प्रसाद के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके गांव बड़का रोहड़ा पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उसके मां-बाप के चीत्कार से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। उसकी मां रह-रहकर बेहोश हो जा रही थी जिसे वहां वहां उपस्थित ग्रामीण संभाल रहे थे। परिजनों के चीत्कार से वहां उपस्थित लोगों की आंखें नम हो जा रही थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…