Barharia Siwan News

शहाबुद्दीन से जुड़े सात मामले की हुई सुनवाई

परवेज अख्तर/सिवान:- बड़हरिया थाना के ज्ञानी मोड़ के सुरेंद्र सिंह हत्या मामले के सूचक गौरीशंकर सिंह ने शुक्रवार को कोर्ट में अपनी गवाही दी। मृतक के भाई गौरीशंकर सिंह ने गवाही देते हुए घटना का पूर्ण रूप से समर्थन किया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने गवाह से जिरह की। गवाही पूरी हो जाने पर सूचक को गवाही से मुक्त कर दिया गया। सेशन कोर्ट में राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन से जुड़े तीन मामलों की सुनवाई की गई। बीजेपी नेता योगेंद्र पांडेय हत्याकांड मामले में बीजेपी नेता के भाई राधेश्याम पांडेय की जिरह बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने किया। हालांकि इनकी गवाही पूरी नहीं हो सकी। अगली तिथि को राधेश्याम पांडेय का पुनः जिरह होगी। एक क्रिमिनल अपील के मामले में आंशिक सुनवाई की गई। इधर मजिस्ट्रेट विजय कुमार मिश्रा की कोर्ट में पूर्व सांसद से जुड़े चार मामलों की सुनवाई की गई। मजिस्ट्रेट कोर्ट में आर्म्स एक्ट से जुड़े एक मामले में हुसैनगंज थाना से कोर्ट ने अद्यतन रिपोर्ट मांगी। जेल के अंदर मोबाइल बरामदगी सहित दो अन्य मामलों में आंशिक सुनवाई की गई। आरोपित पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में उपस्थित हुए। अभियोजन की तरफ से स्पेशल पीपी जयप्रकाश सिंह, रघुवर सिंह, रामराज प्रसाद एवं बचाव पक्ष की तरफ से अधिवक्ता अभय कुमार राजन व मोहम्मद मोबिन थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026