परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दरौली थाना क्षेत्र के अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक शिक्षक समेत दो घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया, वहीं घायलों का इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। मृतक थाना क्षेत्र के पटेढ़ा निवासी शिवबालक महतो का पुत्र प्रमोद महतो उर्फ छोटे महतो (32 ) है।जबकि घायल रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बडुआ नवादा गांंव निवासी महाजन महतो का पुत्रसंजय महतो तथा दूसरी घटना में शिक्षक गुठनी थाना क्षेत्र के चित्ताखाल निवासी ओंकारनाथ तिवारी है।पहली घटना गुरुवार की रात दरौली-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर बलहूं पोखरा के पास हुई हुई। घटना के संबंध मे बताया जा रहा है कि पटेढ़ा गांव निवासी प्रमोद महतो अपने घर आए बड़ुआ गांंव निवासी बहनोई संजय महतो के साथ टोका नारायणपुर गांंव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…