गुठनी

गुठनी में बरसात की पानी को लेकर विवाद में एक कि मौत, दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में मंगलवार की सुबह बरसात के पानी निकासी को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई।वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बलुआ गांव निवासी सुभाष विश्वकर्मा अपने घर के सामने जमा बरसात के पानी को निकालने के लिए जा रहे थे। तभी उनके ही पड़ोसियों के साथ पानी की निकासी रोकने को लेकर विवाद हो गया। परिजनों का कहना था कि विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से तू-तू मैं-मैं होते होते मार पीट होने लगी।

जिससे सुभाष विश्वकर्मा पानी में गिर गए और उनके दो लड़के नागेन्द्र विश्वकर्मा और धर्मेन्द्र विश्वकर्मा घायल हो गए। घटना के बाद सुभाष को गुठनी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि ऐसे तो अस्पताल में पीड़ित पक्ष का फर्द बयान ले लिया गया है लेकिन पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं मौत के कारणों की असली जानकारी हो हो पाएगी।

मौत के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।घटना के बाद मृतक के घर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। उसकी पत्नी शांति देवी बार-बार उसे याद करके रो रही हैं। जिस को संभालने के लिए आसपास के लोग लगे हुए हैं।छोटी सी बात पर ईतनी बड़ी घटना का अंजाम देख कर जहाँ ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुवा है।वहीं लोग डरे सहमे कह रहे है कि इस विवाद को तो आपस मे मिल बैठ कर सुलझया जा सकता था स्थानीय लोगों ने बताया कि विवादित जगह कि जमा पानी के बीच से बलुआ और तीर बलुआ दो गाँवों के लोग गुजरते हैं।उसकी मौत के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026