Barharia Siwan News

बड़हरिया पहुंचे डीएम और एसपी, लॉक डाउन के बीच विधि व्यवस्था का लिया जायजा

आलाकमान ने कि अधिकारियों, मीडिया कर्मियों की प्रशंसा

परवेज अख्तर/सिवान :- एक तरफ लॉक डाउन के बीच विधि व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सख्त है प्रखंड में किसी भी तरीके से किसी भी स्तर से होने वाली चुक पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की पैनी नजर बनी हुई है तो वही दूसरी और जिलेभर की कमान संभाले बैठे आलाकमान भी पूरी तरह चौकस है लिहाजा विभिन्न प्रखंडों में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर भी विशेष नजर गड़ाए हुए हैं ताकि जिले के किसी भी हिस्से में खतरनाक वायरस कोरोना जगह ना बना पाए यही वजह है कि मंगलवार को जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय, तथा पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार का काफिला स्थिति का जायजा लेने बड़हरिया पहुंच गया । मिली जानकारी के अनुसार इनके साथ एसडीओ सिवान सदर संजीव कुमार तथा एसडीपीओ सिवान सदर भी मौजूद थे दोपहर करीब 1:00 बजे बड़हरिया पहुंचे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रखंड कार्यालय स्थित ई किसान भवन सभागार में पूरी तरह सोशल डिस्टेंसिंग के बीच प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार, अंचलाधिकारी गौरव प्रकाश, तथा थानाध्यक्ष मनोज कुमार के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक की, तथा पूरी व्यवस्था का जायजा लिया । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी द्वारा प्रखंड में चल रहे लोगों की स्क्रीनिंग के मुद्दे पर विशेष चर्चा की गई । इतना ही नहीं कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बैठक में शामिल प्रखंड स्तरीय अधिकारियों और कर्मियों को सख्त निर्देश भी दिया गया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैठक के दौरान आलाकमान ने लोक डाउन के बीच विधि व्यवस्था ठीक-ठाक देखते हुए कुशल कार्य हेतु अधिकारियों की सराहना करते हुए उनका मनोबल भी बढ़ाया, जबकि जिलाधिकारी ने मीडिया कर्मियों की भी प्रशंसा की , बताया जाता है कि बैठक में शामिल जनप्रतिनिधियों से वरीय अधिकारियों ने अपील करते हुए कहा कि उनकी भूमिका काबिले तारीफ है तथा वह लॉक डाउन पालन के प्रति क्षेत्रवासियों को जागरूक करते हुए प्रशासन का यथासंभव सहयोग करें । इस दौरान प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों से दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026