मैरवा में रिटायर सब इंस्पेक्टर के घर से दस लाख की चोरी

  • चोरी के समय घर में कोई सदस्य नहीं था मौजूद
  • परिवार के साथ ससुराल गया था मकान मालिक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के कविता गांव में आरपीएफ के रिटायर सब इंस्पेक्टर के घर से चोरों ने तीन लाख नगदी समेत लगभग दस लाख का सामान चुरा लिया। चोरी के समय घर में कोई नहीं था। चोरों ने पांच लाख से अधिक के मूल्य का आभूषण भी चुरा लिया है। मकान मालिक घनश्याम पांडेय अपने परिवार के साथ ससुराल गये हुए थे। दस दिन से घर में कोई नहीं था। मंगलवार को घर लौटने पर घर के अंदर आठ कमरे का ताला टूटा देख किसी अनहोनी की आशंका हुई। एक कमरे में रखे अलमीरा से लगभग तीन लाख रुपया गायब था। बाकी आभूषण भी घर में नहीं मिला। घनश्याम के दो भाई का परिवार भी घर में रहता है। एक भाई दिल्ली व दूसरा कोलकाता में काम करता है। दोनों के परिवार के सदस्य भी कुछ दिन के लिए बाहर गये हुए थे।

चोरों ने उनके कमरे से भी आभूषण व नगदी चुराया है। सभी कमरे में सामान बिखरे पड़े थे। ऐसे में चोरी के दौरान चोरों के कई घंटे तक घर में रहने की आशंका जतायी जा रही है। चोर के घर में छत के उपर बने दरवाजे को तोड़कर अंदर आये थे। घर के बगल की सीढ़ी से सीधे छत तक पहुंचाना आसान था। घनश्याम पांडेय ने कहा कि परिवार के सदस्यों के साथ ससुराल गया हुआ था। इसी दौरान घर में चोरी हुई है।

सुबह घर आने पर कमरे का ताला टूटा हुआ पाया। चोरी हुए सामान के संबंध में सूची बना रहे हैं। परिवार के अन्य सदस्य से भी चोरी हुए सामान के बार में पता लगाया जा रहा है। पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चोरी की घटना के बाद गांव में लोग किसी गिरोह के आने की आशंका जता रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026