परवेज अख्तर/सिवान: पूर्वोत्तर रेलवे के सीवान छपरा रेलखंड के पचरुखी स्टेशन के समीप रविवार को अपराहन करीब 2:30 बजे सहरसा से नई दिल्ली को जाने वाली 125 53 वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई. मृतक की पहचान महेश यादव 45 साल के रूप में हुई है जो बंका जिला के बघरा कमतौल निवासी श्रीराम नंद देव यादव का पुत्र था.
घटना के संबंध में रेल सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि मृतक महेश यादव पंचरुखी स्टेशन के यार्ड के समीप वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन से गिर गया. रेल कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए पचरुखी पीएससी में भर्ती कराया. हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल पहुंचने के पूर्व उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. सीवान जंक्शन की जीआरपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…