Categories: पटना

शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत, तीन की तबीयत बिगड़ी, जांच में जुटी पुलिस

वैशाली: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है. लेकिन राज्य में कई जगहों पर शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है. इसी कड़ी में वैशाली जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि तीन लोगों की तबियत खराब हो गयी गयी. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना राजापाकर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गाँव की बताई जा रही है. मृतक के पुत्र अतुल कुमार ने बताया की उसके पिता को किसी ने शराब पिला दिया. जिसके बाद उनकी तबियत खराब हो गयी. इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी।

अतुल ने बताया की बिहार में शराब बंद है. लेकिन गाँव में धड़ल्ले से शराब बेची जाती है. इस घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. वहीँ शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026