हसनपुरा में संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के परसा हरनाटार में शुक्रवार को 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. मृतक अखिलेश तिवारी उर्फ़ ढुल्लू (40) पिता काशीनाथ तिवारी है, जो एक शराबी प्रवृत्ति के थे. जिसकी मौत खजुआन गांव में हो गयी. कुछेक लोगों का कहना है कि संपति के लिए जहर देकर मार दिया गया है. मौत की सूचना पर परिजनों ने खजुआन से शव को उठा कर घर लाया. तत्पश्चात इसकी सूचना पुलिस को दी. जहां सूचना मिलते ही एम एच नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह व प्रशिक्षु दारोगा राहुल सिन्हा दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच मामले की जांच की.

उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया. इस घटना को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हैं. मृतक की पत्नी प्रियंका देवी का एक वर्ष पूर्व निधन हो चुका है. मृतक का एक 12 साल का पुत्र आदर्श तिवारी है. मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा थे. लोगों को कहना है कि पत्नी की मौत के बाद सदमें में प्रतिदिन शराब पीते थे. जिससे अत्यधिक शराब पीने से मौत हो गयी. कुछ लोगों का कहना है कि संपति के लिए जहर देकर हत्या की गयी है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि कैसे मौत हुई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026