परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में रघुनाथपुर-दरौली मुख्य सड़क पर गुरुवार की सुबह बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति असांव थाना क्षेत्र के अर्कपुर निवासी मनोज सिंह बताया जाता है। बताया जाता है कि मनोज सिंह अपनी बाइक से दूध के लिए आदमपुर गांव की ओर जा रहा था, तभी तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर से धक्का लगने से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…