परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बनकट गांव में मंगलवार की रात्रि चोरों ने घर के पीछे का दरवाजा तोड़ नकदी समेत 60 हजार रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। इस मामले में गृह स्वामी अखिलेश्वर पांडेय की पत्नी रूपवांती देवी ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने बताया कि विगत एक सप्ताह से घर में ताला बंद था। वह अपने मायके गई हुई थी। इस दौरान चोरों ने घर में प्रवेश कर पांच हजार नकद, कपड़ा, आभूषण समेत करीब 60 हजार रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। एएसआइ शशि भूषण कुमार ने स्थल पर पहुंच घटना की जांच की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…